होम = लाइफस्टाइल = विश्व की टॉप फूड डेस्टिनेशंस में शामिल हुआ भारत का यह शहर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

विश्व की टॉप फूड डेस्टिनेशंस में शामिल हुआ भारत का यह शहर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

खानपान की दुनिया में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टाइम आउट की ‘वर्ल्ड्स बेस्ट फूड सिटीज़ 2026’ सूची में Bengaluru ने 13वां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाला बेंगलुरु भारत का एकमात्र शहर है। यह रैंकिंग दुनिया के अलग-अलग शहरों के खाने-पीने की संस्कृति, वहां मिलने वाले तरह-तरह के व्यंजनों और उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

24 हजार लोगों की राय से बनी रैंकिंग

इस रैंकिंग को तैयार करने के लिए दुनिया भर के 24 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई। सर्वे में खाने की गुणवत्ता, कीमत और खाने के विकल्पों की विविधता को आधार बनाया गया। बेंगलुरु के 82 फीसदी लोगों ने अपने शहर के खाने-पीने की संस्कृति को शानदार बताया।

दोसा से लेकर डोन्ने बिरयानी तक का स्वाद

बेंगलुरु अपने पारंपरिक और आधुनिक स्वादों के अनोखे मेल के लिए जाना जाता है। यहां की प्रसिद्ध बेन्ने मसाला डोसा, इडली, वडा और डोन्ने बिरयानी देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। शहर के पुराने टिफिन रूम और मिलिट्री होटल दशकों से अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। यही स्थानीय व्यंजन बेंगलुरु की खाद्य संस्कृति को अलग बनाते हैं।

आधुनिक फूड कल्चर भी बना आकर्षण

पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ बेंगलुरु का आधुनिक फूड सीन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। शहर में स्मैश बर्गर, सॉरडो पिज्जा और स्थानीय मसालों से तैयार विशेष पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है। इंदिरानगर, कोरमंगला और एमजी रोड जैसे इलाकों में कई ऐसे रेस्तरां हैं जो अपने अनोखे स्वाद और प्रयोगात्मक व्यंजनों के लिए मशहूर हैं।

लिमा रहा दुनिया का नंबर-1 फूड सिटी

टाइम आउट की इस सूची में Lima को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फूड सिटी चुना गया है। दूसरे स्थान पर Bangkok और तीसरे स्थान पर Mexico City रहा। वहीं London और Barcelona चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। इस बीच बेंगलुरु का शीर्ष 20 में शामिल होना भारत के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

ये भी पढ़े: Shukra Pradosh Vrat 2026: जाने इस व्रत का महत्व, पूजा विधि, नियम और दांपत्य सुख के उपाय