Thyroid Tips: सर्दियों का मौसम थाइरॉइड मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ठंड बढ़ने के साथ शरीर में सुस्ती, वजन बढ़ना, ज्यादा थकान और ठंड लगना जैसी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती हैं। इस समय दवाओं के साथ-साथ सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। गलत खाने की आदतें न केवल थाइरॉइड के लक्षण बढ़ाती हैं, बल्कि दवाओं के असर को भी कम कर देती हैं।
क्या न खाएं
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉक्टर के मुताबिक, सर्दियों में तली-भुनी और मसालेदार चीजें, बाहर का जंक फूड, ज्यादा मीठा, मैदा और बेकरी प्रोडक्ट्स थाइरॉइड के लिए हानिकारक हैं। सोया और सोया से बनी चीजें हॉर्मोन संतुलन बिगाड़ सकती हैं। इसके अलावा पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों का कच्चा सेवन भी सावधानी से करें। चाय और कॉफी का जरूरत से ज्यादा सेवन सर भी बचें।
क्या खाएं
सर्दियों में संतुलित और पोषक डाइट जरूरी है। गुनगुना दूध, दही और पनीर सीमित मात्रा में लें। हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज से आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। बादाम, अखरोट, अलसी जैसे नट्स और बीज शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा देते हैं। पर्याप्त प्रोटीन लेने से थकान कम होती है और शरीर एक्टिव रहता है।
थाइरॉइड में ये भी ध्यान रखें
• दवाएं रोज़ तय समय पर लें
• ठंड में शरीर को अच्छी तरह ढककर रखें
• हल्की एक्सरसाइज या योग करें
• पूरी और गहरी नींद लें
• तनाव से बचें
• समय-समय पर थाइरॉइड जांच कराएं
सर्दियों में इन सावधानियों का पालन करने से थाइरॉइड मरीज अपने लक्षणों को नियंत्रित कर सकते हैं और स्वस्थ, ऊर्जावान रह सकते हैं।

