होम = State = उत्तर प्रदेश = नोएडा = Self Care Day Special : महिलाओं की सेहत के लिए डॉ. मीरा पाठक के गोल्डन टिप्स, WHO की सलाह

Self Care Day Special : महिलाओं की सेहत के लिए डॉ. मीरा पाठक के गोल्डन टिप्स, WHO की सलाह

Self Care Day Special : International Self-Care Day हर साल 24 जुलाई को मनाया जाता है और इसकी स्थापना 2011 में International Self-Care Foundation द्वारा की गई थी। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि self-care का अभ्यास “24 घंटे एक दिन/7 दिन एक सप्ताह” किया जा सकता है। यह दिन self-care को wellness की आधारशिला के रूप में महत्व देता है और लोगों को प्रोत्साहित करता है कि वे self-care को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यह एक वार्षिक उत्सव है जो दुनिया भर में selfcare के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

हेल्थ को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

आजकल लोग काम के चलते खुद को टाइम नहीं दे पाते हैं। रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते आप में कई लोग अपने बारे में ही भूल जाते हैं। अपनी याद तब आती है जब आप बीमार पड़ते हैं। उस समय आपको अपने शरीर का ख्याल आता है। क्या आपको पता हैं कि इस तरह से अपनी हेल्थ को इग्नोर करना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। आज सेल्फ केयर डे पर जानते हैं कि आखिर ये सेल्फ केयर हैं क्या.. कब हमको पता लगेगा कि हमारी सेल्फ केयर हो रही हैं। इसके लिए हमारे साथ बात करने के लिए मौजूद हैं गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मीरा पाठक आइए उनसे जानते हैं कि महिलाओं को सेल्फ केयर की कितनी जरूरत हैं। इसको सही तरीके से न करना कितना घातक हो सकता हैं।

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

डॉक्टर मीरा पाठक बताती हैं कि सेल्फ केयर एक कमिटमेंट है कि आप अपने आप से करते हैं कि अपनी इमोशनल, मेंटल और फिजिकल हेल्थ को सही रखने की। सिर्फ पार्लर जाकर मेकअप स्किन केयर करना काफी नहीं हैं। सेल्प केयर यानी स्व-देखभाल का अर्थ है अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखना। यह एक प्रक्रिया है जिसमें आप अपने आप को स्वस्थ, खुश और संतुष्ट बनाने के लिए काम करते हैं।

WHO ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, स्व-देखभाल न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि यह हमारी मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भरता भी कम करता है। स्व-देखभाल की मदद से लोग डायबिटीज, शुगर और बीपी जैसी समस्याओं को नियंत्रित कर सकते हैं और भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्याओं से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

सेल्फ केयर के लिए इन टिप्स को जान लें :

– नियमित व्यायाम: शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
– स्वस्थ भोजन: फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
– पर्याप्त नींद: अच्छी और पर्याप्त नींद लेना सेल्फ केयर के लिए आवश्यक है।
– तनाव प्रबंधन: माइंडफुलनेस और मेडिटेशन जैसी तकनीकों का उपयोग करके तनाव को कम करें।
– स्वास्थ्य जांच: नियमित स्वास्थ्य जांच करवाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
– शराब और तंबाकू का सेवन कम करें: इनके सेवन को कम करने या बिल्कुल न करने का प्रयास करें।

सेल्फ केयर को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद पा सकते हैं। चलिए आज सेल्फ केयर डे पर आप ये प्रण लें कि आज के बाद से आप अपना अच्छे से ख्याल रखेंगी।