Akshay Kumar Box Office: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ अक्षय कुमार अपनी लगातार फिल्मों और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। साल में कई फिल्में करने वाले अक्षय का बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही दबदबा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में वह अब भी कुछ बड़े रिकॉर्ड्स से दूर नजर आते हैं। अब एक बार फिर अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म भूत बांग्ला के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बनी है। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
कॉमेडी फिल्म से फिर उम्मीदें
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों को हमेशा दर्शकों का खास प्यार मिला है। यही वजह है कि भूत बांग्ला से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। करीब 120 से 150 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में है।
ओपनिंग डे पर अक्षय की टॉप 7 फिल्में
अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कुछ फिल्मों ने खास रिकॉर्ड बनाए-
Housefull 4- 28.80 करोड़ रुपये (सबसे बड़ी ओपनिंग)
Mission Mangal- 28 करोड़+
Sooryavanshi- शानदार शुरुआत
Gold- 23.63 करोड़
Kesari- 20 करोड़+
2.0- करीब 20 करोड़
Housefull 3- 17.53 करोड़
इन आंकड़ों से साफ है कि अक्षय की फिल्मों को अच्छी ओपनिंग मिलती है, लेकिन वे कई बार टॉप रिकॉर्ड्स तक पहुंचने से चूक जाते हैं।
‘भूत बंगला’ से क्या है उम्मीद?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूत बांग्ला पेड प्रीव्यू में 3 से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। अगर प्रीव्यू कलेक्शन जोड़ दिया जाए, तो पहले दिन की कुल कमाई 15 से 18 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में यह फिल्म अक्षय की टॉप ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।
क्या बदल पाएंगे अपनी ही किस्मत?
फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी। ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है, लेकिन असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के लिए नया रिकॉर्ड बनाएगी या फिर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
ये भी पढ़ें: Peddi Postponed: राम चरण की ‘पेड्डी’ फिर पोस्टपोन, अब फिल्म इस दिन होगी रिलीज

