होम = मनोरंजन = टीवी एक्टर आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन जांच

टीवी एक्टर आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पुलिस कर रही गहन जांच

by | Sep 4, 2025 | मनोरंजन

Aashish Kapoor : टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता आशीष कपूर एक गंभीर मामले में फंस गए हैं। 40 वर्षीय आशीष को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आशीष कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया है, जिनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, मोल्क्की, देखा एक ख्वाब और चांद छुपा बादल में शामिल हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, अगस्त के दूसरे सप्ताह में आशीष ने अपने एक दोस्त के घर पर पार्टी आयोजित की थी। इसी पार्टी में पीड़िता भी मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान आशीष (Aashish Kapoor) ने महिला को बाथरूम में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। महिला का यह भी कहना है कि घटना का वीडियो बनाया गया था, हालांकि अब तक पुलिस को इस दावे से जुड़ा कोई सबूत हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है।

CCTV और गवाहों के बयान

पुलिस को मिले CCTV फुटेज और चश्मदीदों के अनुसार, आशीष और महिला को एक साथ बाथरूम में जाते हुए देखा गया था। जब बाहर मौजूद लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शुरुआती शिकायत में महिला ने आशीष के अलावा दो और व्यक्तियों के नाम भी लिए थे, लेकिन बाद में उसकी लिखित शिकायत में सिर्फ आशीष का ही नाम दर्ज कराया गया।

कैसे हुई जान-पहचान?

बताया जा रहा है कि पीड़िता और आशीष कपूर की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। वहीं से उन्हें इस पार्टी का न्योता मिला था, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

ये भी पढ़े –  तान्या मित्तल ने Bigg Boss 19 में किया निजी जिंदगी का खुलासा, बोलीं- “दो बार प्यार हुआ लेकिन दोनों बार धोखा मिला”

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस इस पूरे प्रकरण की कई कोणों से जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल आशीष से पूछताछ जारी है और वीडियो संबंधी दावे की सत्यता की भी जांच की जा रही है।