The Bengal Files : फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की चर्चित ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ की तीसरी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में गहरी उत्सुकता बनी हुई थी। पहले ही टीजर ने फिल्म की गहरी छाप छोड़ी थी, वहीं विदेशों में हुई प्री-स्क्रीनिंग के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है तो पहले दिन के पहले शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
किस विषय पर बनी है फिल्म?
‘The Bengal Files’ 1946 के कलकत्ता दंगे यानी डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। यह घटना भारत के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया था। विवेक अग्निहोत्री ने इसे बड़े परदे पर बेहद तीव्रता और गहराई के साथ दिखाने की कोशिश की है।
कलाकारों का दमदार प्रदर्शन
फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, नमाशी चक्रवर्ती, सिम्रत कौर, सौरव दास और शाश्वत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि हर एक कलाकार ने अपनी भूमिका को इतनी मजबूती से निभाया है कि कहानी और ज्यादा प्रभावी लगती है।
दर्शकों का पहला रिएक्शन
एक दर्शक ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा, “कुछ जख्म कभी नहीं भरते। यह फिल्म उसी दर्द को सामने लाती है। डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता, सत्ता का लालच और मानवता की कीमत सब कुछ बेहद सटीक ढंग से दिखाया गया है।” दूसरे दर्शक ने कहा, “इतिहास के इस अध्याय के बारे में मैंने कभी नहीं सुना था। फिल्म देखने के बाद खून खौल गया। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सच्चाई है, जिसे जानना जरूरी है।” कई लोगों का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म उन्हें अंदर तक हिला गई है। उनके पास शब्द नहीं हैं, सिर्फ भावनाएं हैं।
फिल्म का प्रभाव
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर समीक्षकों का भी मानना है कि यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास की जीवंत झलक है। इसमें हर फ्रेम दर्शकों की आत्मा को झकझोरने और सोचने पर मजबूर करने के लिए रचा गया है।
ये भी पढ़े – Teachers Day 2025 : बॉलीवुड फिल्मों में दिखी शिक्षकों की अहमियत, जानिए किन स्टार्स ने पर्दे पर निभाए यादगार किरदार
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। लोग इसे “एक आंख खोल देने वाला अनुभव” बता रहे हैं। ट्रिलॉजी की पिछली दोनों फिल्मों की तरह यह फिल्म भी दर्शकों को सोचने और इतिहास को याद रखने पर मजबूर करती है।

