Best magic creator: भारतीय महिला मेंटलिस्ट और जादूगर सुहानी शाह (magician Suhani Shah) ने इतिहास रच दिया हैं। इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM) 2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। यह अवार्ड जिसे अक्सर ‘जादू का ऑस्कर’ कहा जाता हैं, डिजिटल क्रिएटर्स की नई कैटेगरी में भारत की किसी भी कलाकार को मिलने वाला यह पहला सम्मान हैं। उन्होंने इस अवॉर्ड के बाद अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर लिखा: “FISM में जीतने वाली पहली भारतीय … हमने कर दिखाया!”
बचपन से चल रहा जादू का सफर
सुहानी ने महज 7 साल की उम्र में अपना पहला स्टेज शो अहमदाबाद में किया था और तब से अब तक उन्होंने पाँच हजार से अधिक लाइव शो किए हैं। उनके जादू में मनोविज्ञान और कहानीकार शैली का एक अनोखा मेल देखा जाता हैं, जो उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता हैं ।
डिजिटल जादू का नया अध्याय
इस वर्ष FISM ने पहली बार डिजिटल या ऑनलाइन मैजिक के लिए एक नई श्रेणी शुरू की थी, जिसमें सुहानी ने अपनी रचनात्मकता और डिजिटल स्तर के माध्यम से अपना शो का प्रदर्शन किया था। उन्होंने जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये, मोहम्मद इमानी जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को पीछे छोड़कर यह सम्मान जीता हैं।
प्रेरणा और पहचान
सुहानी शाह न केवल एक मेंटलिस्ट और मैजिशियन हैं, बल्कि एक कॉरपोरेट ट्रेनर भी हैं, जिन्होंने आत्मविश्वास से जुड़ी किताबें लिखी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने भारत के डिजिटल और लाइव जादू प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नया मुकाम दिया हैं और खासकर युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उनका संघर्ष यह कहता हैं कि सही दिशा में मेहनत करने पर सीमाएं टूट सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी, चाहे वे कला या मनोरंजन के क्षेत्र में क्यों न हों।
ये भी पढ़ेः Monsoon session of Parliament : विपक्ष ने सरकार को कटघरे में लाने की बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर होगी बहस
क्रिएटर्स को यह विश्वास
सुहानी शाह ने FISM 2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ बनकर सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं हासिल की, बल्कि भारत के जादू और डिजिटल प्रस्तुति को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया हैं। उनकी यह उपलब्धि देश-विदेश में फैले जादूगरों, कलाकारों और क्रिएटर्स को यह विश्वास दिलाती हैं कि अच्छा कंटेंट और दिल से किया गया प्रयास अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी जीत सकता हैं। उन्होंने सचमुच में ‘हमने कर दिखाया’ की भावना को पुरा कर दिखाया हैं।

