होम = मनोरंजन = करिश्मा कपूर के बच्चों का सौतेली मां पर ठगी का आरोप, 30 हजार करोड़ी प्रॉपर्टी पर जंग!

करिश्मा कपूर के बच्चों का सौतेली मां पर ठगी का आरोप, 30 हजार करोड़ी प्रॉपर्टी पर जंग!

by | Sep 9, 2025 | मनोरंजन

karishma kapoor : कारोबारी संजय कपूर की अचानक हुई मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चे समायरा कपूर और किआन राज कपूर भी सामने आ गए हैं। दोनों ने सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर धोखाधड़ी और वसीयत छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है और अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

बच्चों ने हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

समायरा और किआन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल करते हुए कहा है कि उनके पिता की जो वसीयत 21 मार्च 2025 को तैयार बताई जा रही है, वह जाली और संदिग्ध है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया ने इस वसीयत को सात हफ्ते तक परिवार से छिपाकर रखा और अब इसे अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं।

20-20% हिस्सा की मांगा

करिश्मा कपूर (karishma kapoor)  के बच्चों ने अदालत से अपील की है कि उन्हें पिता की कुल संपत्ति में 20-20 प्रतिशत का हिस्सा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि जब तक विवाद का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक संजय कपूर की पूरी संपत्ति और बिजनेस साम्राज्य को फ्रीज कर दिया जाए ताकि किसी तरह का लेन-देन या हेरफेर न हो सके।

परिवार में पहले से चल रहा है विवाद

संजय कपूर की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर उनकी मां, बहनों और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच खींचतान चल रही है। संजय की बहन मंदिरा कपूर ने पहले ही मीडिया से बातचीत में प्रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बंद कमरे में उनकी मां से कुछ कागजात पर जबर्दस्ती दस्तखत करवाए थे।

30 हजार करोड़ का बिजनेस साम्राज्य

संजय कपूर का बिजनेस साम्राज्य करीब 30 हजार करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इसमें रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, और इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट जैसी कई कंपनियां और संपत्तियां शामिल हैं। इतनी बड़ी संपत्ति पर हक जमाने के लिए अब परिवार के अलग-अलग गुट कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ेसलमान ने इस कंटेस्टेंट्स की जमकर लगाई क्लास, बोले- फेक झगड़े कर कैसे जीतेंगी दिल?

अब मामला पूरी तरह अदालत में है। करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका के बाद कानूनी जंग और भी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में दिल्ली हाई कोर्ट यह तय करेगा कि संजय कपूर की संपत्ति किसके हिस्से में और किस अनुपात में जाएगी।