होम = मनोरंजन = करण जौहर लाए ‘पिच टू गेट रिच’, मलाइका और मनीष संग फैशन स्टार्टअप्स को मिलेगा मंच

करण जौहर लाए ‘पिच टू गेट रिच’, मलाइका और मनीष संग फैशन स्टार्टअप्स को मिलेगा मंच

by | Oct 3, 2025 | मनोरंजन

Karan Johar With Malaika Arora : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा अलग होगा। करण जौहर अब दर्शकों के लिए फैशन से जुड़ा एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘पिच टू गेट रिच’। इस शो में उनके साथ सुपरमॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई देंगे।

फैशन स्टार्टअप्स को मिलेगा प्लेटफॉर्म

यह शो खासतौर पर उन युवाओं और एंटरप्रेन्योर के लिए बनाया गया है जो फैशन की दुनिया में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। शो का फॉर्मेट कुछ हद तक शार्क टैंक जैसा होगा, लेकिन इसमें केवल फैशन इंडस्ट्री से जुड़े आइडिया को ही जगह दी जाएगी। प्रतिभागी अपने स्टार्टअप का आइडिया और बिजनेस मॉडल जजों के सामने पेश करेंगे, जिसके बाद पैनल और गेस्ट उसमें निवेश करने का निर्णय लेंगे।

20 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा शो

करण जौहर ने शो का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “जब फैशन के फाउंडर अमीरी के लिए पिच करते हैं, तो कै-चिंग कै-चिंग तो बनता है।” यह शो हॉटस्टार स्पेशल्स के तहत बनाया गया है और 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

शो में दिखेंगे बॉलीवुड सितारे

ट्रेलर में करण, मलाइका और मनीष के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स की झलक भी देखने को मिली है। इनमें सैफ अली खान, सारा अली खान, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शो में फैशन से जुड़े कपड़ों, फुटवियर, बैग्स और एक्सेसरीज़ तक हर सेगमेंट को कवर किया जाएगा।

ये भी पढ़ेआलिया भट्ट ने साझा किए कपूर खानदान से जुड़ने का अनुभव, शो ‘टू मच’ पर खोले दिल के राज

करण का फिल्मी सफर

वहीं, करण जौहर (Karan Johar With Malaika Arora) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह कांतारा चैप्टर 1 जैसी बड़ी फिल्म के सामने रिलीज होने के बावजूद एक स्थिर शुरुआत करने में सफल रही।