Jyoti Chandekar : मराठी फिल्म और टीवी जगत की मशहूर अदाकारा ज्योति चांदेकर का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही ज्योति ने 16 अगस्त 2025 की शाम लगभग 4 बजे पुणे में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थीं और उनका इलाज चल रहा था।
बेटी तेजस्विनी पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया
ज्योति चांदेकर के निधन की खबर उनकी बेटी और अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। तेजस्विनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपनी मां को याद किया और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी।
मराठी रंगमंच और फिल्मों में गहरी छाप
ज्योति चांदेकर ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी और बाद में मराठी फिल्मों व धारावाहिकों में भी काम किया था। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान धारावाहिक ‘थराल तार मग’ में निभाई गई पूर्णा अजी की भूमिका से मिली। अपनी सहज और प्रभावशाली अदाकारी की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले वर्ष शूटिंग के दौरान उन्हें सोडियम की कमी की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय उन्होंने दो महीने का ब्रेक लेकर आराम किया और फिर वापसी भी की थी। हालांकि हाल के दिनों में उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी।
ये भी पढ़े : 50 years of Sholay: सलमान खान, सनी देओल, फरहान अख्तर समेत सितारों ने मनाई ‘शोले’ के 50 साल की जश्नगाथा
इंडस्ट्री और फैंस को लगा झटका
ज्योति चांदेकर के अचानक निधन से मराठी मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा – “यह खबर बेहद दुखद है, पूर्णा आजी को हमेशा याद किया जाएगा।” मराठी टीवी चैनल स्टार प्रवाह, जिसने उनका आखिरी शो प्रसारित किया था, उन्होने भी आधिकारिक रूप से शोक संदेश जारी किया। इसके अलावा कलाकार समृद्धि केलकर, समीर परांजपे, सुरेखा कुदाची और अन्य कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।

