Friday Theatre Release : इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। शुक्रवार को एक साथ 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुचर्चित जॉली एलएलबी 3 से लेकर निशानची जैसी फिल्में शामिल हैं। हर जॉनर की फिल्म होने से दर्शकों को इस वीकेंड (Friday Theatre Release) अलग-अलग तरह का मज़ा मिलेगा। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में –
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। इसमें उनके साधु बनने से लेकर राजनीति में आकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। फिल्म में अनंत जोशी, परेश रावल और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी का जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगा। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
निशानची
ऐश्वर्य ठाकरे, मोनिका पवार और जीशान आयूब की यह फिल्म 2000 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दो जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है। क्राइम और ड्रामा का तड़का इस फिल्म को खास बनाता है।
रूम नंबर 111
फिल्म की कहानी कार्तिक और दिव्या से शुरू होती है। शादी और बच्ची के बाद दिव्या की जिंदगी तब बदल जाती है जब एक हादसे में उसके पति और बेटी की मौत हो जाती है। इसमें अपूर्वा धर्मा कीर्तिराज, गरिमा सिंह और मिमिक्री गोपी अहम किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : नॉमिनेशन राउंड में बड़ा धमाका, 5 कंटेस्टेंट्स पर आया बेघर होने का खतरा
ब्यूटी
यह तेलुगू फिल्म एक पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित है। बेटी के गुम हो जाने के बाद पिता कैसे उसे ढूंढता है, यही इसकी मुख्य कहानी है।

