होम = मनोरंजन = Big Boss 19 Nomination : पहले ही हफ्ते 7 सदस्य बाहर होने की दौड़ में

Big Boss 19 Nomination : पहले ही हफ्ते 7 सदस्य बाहर होने की दौड़ में

by | Aug 27, 2025 | मनोरंजन

Big Boss 19 Nomination : टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में हुई है। शो के पहले ही हफ्ते में घरवालों को नॉमिनेशन टास्क का सामना करना पड़ा, जिसमें कई ट्विस्ट देखने को मिले। इस टास्क के बाद कुल 7 कंटेस्टेंट्स घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

फरहाना भट्ट बनीं नॉमिनेशन टास्क की अहम खिलाड़ी

पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को बाकी घरवालों ने वोटिंग से बाहर कर दिया था। लेकिन असल में यह सिर्फ एक चाल थी। फरहाना को बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में भेज दिया और उन्हें घरवालों की नजरों से दूर रखकर नॉमिनेशन प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाया।
नॉमिनेशन टास्क में हर सदस्य को दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे और वजह बतानी थी। लेकिन अंतिम फैसला तभी माना जाता, जब फरहाना उनकी वजह से सहमत होतीं।

किसने किसे नॉमिनेट किया?

नेहल चुडासमा ने तान्या और नीलम का नाम लिया। फरहाना ने तान्या पर सहमति जताई, लेकिन नीलम के लिए उनके कारण को कमजोर माना। गौरव खन्ना ने भी तान्या और नीलम को नॉमिनेट किया। इस बार फरहाना दोनों पर सहमत दिखीं।

ये भी पढ़ेअंबानी परिवार के एंटीलिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’, अनंत-राधिका ने किया भव्य स्वागत

कुनिका ने अभिषेक बजाज और ज़ीशान को नॉमिनेट (Big Boss 19 Nomination) किया। फरहाना ने उनके कारणों का समर्थन किया। मृदुल ने ज़ीशान और तान्या का नाम लिया। फरहाना तान्या को लेकर सहमत थीं, लेकिन ज़ीशान के लिए दिए गए कारण से असहमत रहीं।

पहले हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 सदस्य

नॉमिनेशन टास्क पूरा होने के बाद, बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते में घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट्स हैं नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, ज़ीशान, प्रणित मोरे, नतालिया।

ये भी पढ़ेबॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे

दर्शकों के लिए रोमांच बढ़ा

पहले ही हफ्ते इतने सारे नाम नॉमिनेशन लिस्ट में आने से शो का रोमांच बढ़ गया है। अब देखना होगा कि जनता किसे सपोर्ट करती है और किसे बाहर का रास्ता दिखाती है।