होम = मनोरंजन = ऐश्वर्या आराध्या संग पहुंची गणपति बप्पा के दर्शन करने, भक्ति में मग्न दिखीं मां-बेटी

ऐश्वर्या आराध्या संग पहुंची गणपति बप्पा के दर्शन करने, भक्ति में मग्न दिखीं मां-बेटी

by | Sep 1, 2025 | मनोरंजन

Aishwarya Aaradhya: ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस बार भी बेटी आराध्या के साथ मुंबई के जीएसबी पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण गणेशोत्सव यानी जीएसबी पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं> “एक्ट्रेस ने सादगी भरे अंदाज में मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।” “हसीना वाइट एंब्रॉयडरी सूट में एलिगेंट नजर आईं, वहीं बेटी आराध्या ने ट्रेडीशनल लुक से लाइमलाइट बटोरी।”

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुले बालों और छोटी सी बिंदी के साथ सादगीभरा लुक में नजर आई। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय को देख कर आप उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ में पुल बांध रहे हैं।मां-बेटी की आस्था और सादगी भरा अंदाज़ सभी का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘आराध्या को क्या हुआ है, कितनी अजीब लग रही है।’ दूसरे ने कहा, ‘प्लीज मां बेटी दोनों हेयर स्टाइल चेंज करो।’ एक ने लिखा, ‘आराध्या मां जैसी खूबसूरत नहीं है।’ एक और ने कहा, ‘ऐश्वर्या की बेटी ऐश्वर्या की मम्मी लग रही है।’ ज्यादातर लोग उनके हेयर स्टाइल पर कॉमेंट कर रहे हैं कि उन्हें नए हेयर कट की जरूरत है।

ये भी पढ़े : Bigg Boss 19 : पहले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान का कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक, कौन हुआ Nominate