होम = चुनाव = बिहार चुनाव = जन सुराज पार्टी ने शुरू किया चंदा अभियान, लॉन्च किया ‘जन सुराज योगदान ऐप’

जन सुराज पार्टी ने शुरू किया चंदा अभियान, लॉन्च किया ‘जन सुराज योगदान ऐप’

Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने चंदा जुटाने का अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने ‘जन सुराज योगदान ऐप’ लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि आम लोग पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से मदद करना चाहते हैं। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिसके जरिए लोग 100 रुपये से 50,000 रुपये तक का योगदान कर सकते हैं।

बता दें कि चुनाव की तारीखें सामने आने के साथ ही राज्य में सियासी गर्मी बढ़ गई है।  पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। एनडीए गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा को 74 सीटें मिली थी।