होम = Cover Story Global = होर्मुज खुलते ही ग्लोबल मार्केट में धमाका! क्या सोमवार को भारतीय बाजार में आएगी ऐतिहासिक तेजी?

होर्मुज खुलते ही ग्लोबल मार्केट में धमाका! क्या सोमवार को भारतीय बाजार में आएगी ऐतिहासिक तेजी?

Stock Market Big Rally: अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने एक बार फिर शेयर बाजार की दिशा बदल दी है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होरमज़ खोलने के ऐलान के बाद वैश्विक बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इसका सीधा असर अमेरिका से लेकर भारत तक के निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ रहा है।

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उछाल

सीजफायर की घोषणा और होर्मुज के खुलने की खबर आते ही अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। डॉव जोन्स औद्योगिक औसत 868 अंक यानी करीब 1.79% चढ़कर 49,468 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 भी 1% से ज्यादा की मजबूती के साथ ऊपर पहुंच गया। फिलहाल डाऊ फ्यूचर्स भी मजबूत संकेत दे रहे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

होर्मुज खुलने का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट कच्चा तेल में करीब 10-11% की गिरावट आई और यह 86 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। वहीं डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल भी गिरकर लगभग 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत जैसे आयातक देशों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

भारतीय बाजार के लिए मजबूत संकेत

हालांकि यह खबर भारतीय बाजार बंद होने के बाद आई, लेकिन इसके असर सोमवार को साफ दिख सकते हैं। GIFT Nifty में करीब 300 अंकों की तेजी इस बात का संकेत दे रही है कि बाजार ‘गैप-अप’ के साथ खुल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रुझान जारी रहता है, तो लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल सकती है और निवेशकों के पोर्टफोलियो में अच्छी बढ़त आ सकती है।

भारत को डबल फायदा

होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से भारत को दोहरी राहत मिल सकती है।

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू होगी
तेल और गैस की सप्लाई सामान्य हो जाएगी

Saudi Arabia और Qatar जैसे देशों से ऊर्जा आपूर्ति सुचारू होने से घरेलू बाजार में कीमतों और उपलब्धता दोनों में सुधार आने की उम्मीद है।

क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

फिलहाल बाजार का मूड सकारात्मक है, लेकिन यह पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय हालात और सीजफायर की स्थिरता पर निर्भर करेगा। अगर हालात सामान्य बने रहते हैं, तो भारतीय बाजार में आने वाले दिनों में भी तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 लाख करोड़ की कमाई से झूम उठा बाजार! अचानक आई तेजी के पीछे क्या है बड़ा ट्रिगर?