होम = Cover Story Featured = दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़: बांग्लादेशी गिरोह से आमना-सामना, 6 गिरफ्तार

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़: बांग्लादेशी गिरोह से आमना-सामना, 6 गिरफ्तार

Delhi police suspects arrested after Encounter: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। Sarita Vihar इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए गोलीबारी की, जिसके जवाब में क्राइम ब्रांच ने भी फायरिंग की और सभी आरोपियों को काबू में ले लिया।

पुलिस टीम ने दी दबिश

लिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल को सूचना मिली थी कि सरिता विहार इलाके में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की और ऑपरेशन को अंजाम देते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टे, 1 देसी 12 बोर की बंदूक, पांच कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ये लोग कब से दिल्ली में रह रहे थे और इनके तार किन-किन वारदातों से जुड़े हैं। साथ ही, इनके अवैध रूप से सीमा पार करने और स्थानीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि सफल ऑपरेशन ने इलाके में एक बड़ी संभावित वारदात को टाल दिया है।