होम = Cover Story Big = ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, हाई कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम को दी मंजूरी

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, हाई कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम को दी मंजूरी

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, हाई कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम को दी मंजूरी

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई. सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने कोर्ट को बताया कि समर्थ सिंह निचली अदालत में सरेंडर करने के लिए तैयार है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट का फोकस दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर रहा. न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि सेकंड पोस्टमार्टम की याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई जरूरी है. इसके बाद कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर सहमति जता दी.

सेकंड पोस्टमार्टम को लेकर कोर्ट में हुई तीखी बहस

कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर जोरदार बहस हुई. याचिकाकर्ता की ओर से दावा किया गया कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के वकील ने इसका कड़ा विरोध किया.

उन्होंने दलील दी कि AIIMS द्वारा किया गया पहला पोस्टमार्टम पूरी तरह पर्याप्त और वैज्ञानिक है. दोबारा पोस्टमार्टम की मांग मेडिकल प्रक्रिया और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने जैसा है. वकील ने कहा कि इससे जांच एजेंसियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है.

अब सरेंडर कर सकता है समर्थ सिंह

मामले में एक और बड़ा मोड़ तब आया, जब समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेते हुए कोर्ट को बताया कि उनका मुवक्किल आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समर्थ सिंह निचली अदालत में सरेंडर कर सकता है.

फिलहाल हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूरे मामले की जांच एक बार फिर चर्चा में आ गई है. अब सभी की नजरें सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं.