होम = व्यापार = माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी: CEO सत्या नडेला ने कर्मचारियों को भेजा मेमो, कहीं ये बातें

माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी: CEO सत्या नडेला ने कर्मचारियों को भेजा मेमो, कहीं ये बातें

by | Jul 25, 2025 | व्यापार

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट में हुई छंटनी को लेकर कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने कर्मचारियों को एक मेमो भेजकर अपनी बात रखी है। यह छंटनी भी ऐसे वक्त में हुई है जब कंपनी के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। शेयर की कीमतें भी ऊंचाई पर हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी निवेश किया जा रहा है।

‘कटौती पर बात करना चाहता हूं’

कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में नडेला ने कहा, “सबसे पहले मैं हाल ही में हुई नौकरियों की कटौती पर बात करना चाहता हूं, जो मुझे भी परेशान कर रहा है और जिसके बारे में आप में से कई लोग सोच रहे हैं।”

15000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2025 में अब तक 15,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी (Microsoft) की है। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर कमजोर माने गए करीब 2,000 कर्मचारियों को भी कंपनी से हटाया गया है। ये छंटनी भी ऐसे समय में हो रही है जब माइक्रोसॉफ्ट का वित्तीय प्रदर्शन बहुत मजबूत है।

75 अरब डॉलर की नेट इनकम

बिजनेस इनसाइडर की मानें तो कंपनी ने पिछले तीन वित्तीय तिमाहियों में करीब 75 अरब डॉलर की नेट इनकम दर्ज की है। साथ ही कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में 80 अरब डॉलर का निवेश भी कर रही है। 9 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट के शेयर पहली बार 500 डॉलर से ऊपर बंद हुए हैं, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है।

छंटनी का कारण समझाया

नडेला ने छंटनी का कारण समझाते हुए लिखा, “हर तर्कसंगत पैमाने पर देखें तो माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) शानदार कर रहा है। हमारा बाजार प्रदर्शन, रणनीतिक स्थिति और ग्रोथ सभी सही दिशा में हैं। नडेला ने आगे लिखा, “हम पहले से कहीं ज्यादा कैपेक्स में निवेश कर रहे हैं। हमारी कुल कर्मचारी संख्या में ज्यादा बदलाव नहीं है और इंडस्ट्री में कुछ बेहतरीन टैलेंट और एक्सपर्टीज को पहले से कहीं ज्यादा पहचान और ईनाम मिल रहा है। इसके बावजूद हमें छंटनी करनी पड़ी है।

‘तरक्की एक गतिशील प्रक्रिया है’

इतना ही नहीं, नडेला ने इस स्थिति को एक ऐसी इंडस्ट्री में सफलता का रहस्य बताया जहां स्थायी मोनॉपॉली जैसा कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा, “तरक्की एक गतिशील प्रक्रिया है, जिसमें कभी-कभी तालमेल की कमी होती है और हमेशा नई मांगें खड़ी होती रहती हैं। लेकिन यह हमारे लिए एक मौका भी है कि हम इसे आकार दें, नेतृत्व करें और पहले से भी ज्यादा असर डालें।

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक आज, कंबोडिया ने पाकिस्तान से मांंगी थी मदद !

नडेला ने कहा कि नए दौर की चुनौतियों और तकनीकों के हिसाब से माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) को नई चीजें सीखनी और पुरानी चीजें भूलनी भी होंगी। उन्होंने कंपनी के मिशन, प्राथमिकताओं और संस्कृति को दोहराते हुए कहा कि हमें यह समझना जरूरी है कि माइक्रोसॉफ्ट किस दिशा में, क्यों और कैसे आगे बढ़ रहा है।

यह भी देखें: Thailand-Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मंदिर की लड़ाई सबसे बड़े युद्ध में कैसे बदली?