होम = Breaking = कौन हैं सेजल पवार? माफीनामा वीडियो डिलीट कर जारी किया नया बयान; सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

कौन हैं सेजल पवार? माफीनामा वीडियो डिलीट कर जारी किया नया बयान; सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं

Sejal Pawar controversy: मुंबई की एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 375 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच सामने आए इस वीडियो में सेजल ने एनाटॉमी की कक्षाओं से जुड़ी एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने पहले एक माफीनामा वीडियो जारी किया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दिए, प्रोफाइल फोटो हटाई और सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया। अब पूरे मामले पर उन्होंने एक नया बयान जारी किया है।

MBBS की छात्रा सेजल पवार कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेजल पवार पेशे से डॉक्टर हैं और हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो के एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका संबंध चिकित्सा क्षेत्र से है और उन्होंने मुंबई के केईएम अस्पताल में भी काम किया है। इस विवाद से पहले वह सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चित नहीं थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर बहस तेज हो गई, जिसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी चर्चा का विषय बन गया।

MBBS छात्रा के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने टिप्पणी को चिकित्सा नैतिकता के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि इसे एक कॉमेडी शो के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों से शवों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। वहीं, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि यदि इसी तरह की टिप्पणी किसी पुरुष ने की होती, तो प्रतिक्रिया कहीं अधिक कड़ी हो सकती थी। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर दोहरे मानदंडों को लेकर भी बहस छिड़ गई।



Tags :