होम = Breaking = वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने ₹10 लाख का लगाया जुर्माना; कॉन्ट्रेक्ट किया खत्म

वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने ₹10 लाख का लगाया जुर्माना; कॉन्ट्रेक्ट किया खत्म

Train Passenger Alleges Insect in Food: वंदे भारत ट्रेन में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। अहमदाबाद से मुंबई जा रही ट्रेन में यात्रियों के भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। इस मामले में IRCTC ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया है। खास बात यह है कि एक ही कोच में ऐसी कम से कम दो घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है।

सोशल मीडिया X पर खाने का वीडियो हुआ था वायरल

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त हंगामा मच गया, जब यात्रियों के खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई। यात्रियों ने इसकी तस्वीरें खींचकर रेलवे से शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए IRCTC ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित फूड कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस जारी किया। वहीं, आदित्य डिडवानिया नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि उसके खाने में कीड़े मिले हैं।

IRCTC ने एक कोच में खाने के 2 पैकेट में मिलने पर लिया एक्शन

हैरानी की बात यह रही कि एक ही कोच में कम से कम दो बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत आई। इसके बाद कई यात्रियों ने खाना खाना ही बंद कर दिया। यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) की ओर से दिया गया था। मामला सामने आते ही IRCTC ने तुरंत सख्त कार्रवाई की।