Canada Fake Pilot License: कनाडा में एक पूर्व पायलट पर फर्जी लाइसेंस के साथ विमान उड़ाने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व पायलट एयर कनाडा कंपनी का विमान उड़ाता था और उसने करीब 17 सालों तक फर्जी लाइसेंस के सहारे यात्रियों की जान जोखिम में डालकर विमान उड़ाता रहा। आरोपी पूर्व पायलट की पहचान 59 वर्षीय जियोफ्री वॉल के रूप में हुई है। हालांकि, मामले का खुलासा होते ही संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई।
फर्जी लाइसेंस का पूरा मामला ऐसे आया सामने
जानकारी के अनुसार, नियमित दस्तावेज सत्यापन (Verification) के दौरान लाइसेंस पर शक हुआ। अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां मेल नहीं खाईं। इसके बाद गहन जांच शुरू की गई, जिसमें लाइसेंस को फर्जी बताया गया।
17 साल तक कैसे चलता रहा खेल?
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर 17 साल तक यह मामला अधिकारियों की नजरों से कैसे बचा रहा। शुरुआती जांच में निगरानी और दस्तावेज जांच प्रक्रिया में लापरवाही की बात सामने आ रही है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं इसमें अन्य लोगों की मिलीभगत तो नहीं थी।
प्रशासन की कार्रवाई और आगे की जांच
मामला सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

