होम = Breaking = G-7 देशों संग मीटिंग के बाद आया अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो का बड़ा बयान, कहा- ईरान युद्ध के लिए ग्राउंड ऑपरेशन की जरूरत नहीं

G-7 देशों संग मीटिंग के बाद आया अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो का बड़ा बयान, कहा- ईरान युद्ध के लिए ग्राउंड ऑपरेशन की जरूरत नहीं

by | Mar 28, 2026 | Breaking, News Featured

Iran War News: मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस में जी-7 देशों की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका अपने लक्ष्य बिना जमीनी सैन्य कार्रवाई के भी हासिल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की खबरें सामने आ रही हैं।

रूबियो ने क्या कहा?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि मीटिंग में अमेरिका और इज़राइल द्वारा पिछले महीने के अंत में शुरू किए गए संघर्ष पर चर्चा हुई। रुबियो ने कहा, ‘हम उनकी नौसेना को नष्ट कर देंगे, हम उनकी वायुसेना को नष्ट कर देंगे, और हम उनके मिसाइल लॉन्चरों को इस हद तक तबाह कर देंगे कि वे कभी भी इनका इस्तेमाल करके परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश न कर सकें।

ईरान युद्ध में अब तक कई मौतें हुई

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए। इसके बाद से ईरान में अब तक 1900 से ज्यादा लोगों की मौत और 20 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अमेरिका के 300 से ज्यादा सैनिक घायल और 13 की मौत हो चुकी है।

Tags : Iran war