IRGC threat Ivanka Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की कथित हत्या की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े एक प्रशिक्षित कमांडर ने इवांका को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी ने इवांका ट्रंप को मारने की धमकी दी थी।
इवांका के घर का ब्लूप्रिंट था आतंकी के पास
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अल-सादी के पास इवांका के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट मौजूद था। उसने कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां देते हुए लिखा था कि “न तुम्हारे महल और न ही सीक्रेट सर्विस तुम्हारी रक्षा कर पाएगी।” पूर्व इराकी राजनयिक एंटिफाध कंबर के हवाले से दावा किया गया है कि अल-सादी बार-बार इवांका ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की बात करता था और कहता था कि “जिस तरह उसने हमारा घर जलाया, उसी तरह ट्रंप का घर भी जला देगा।”
आरोपी को डिटेंस सेंटर में रखा गया है
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अल-सादी को फिलहाल ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में अलग सेल में रखा गया है, जबकि अमेरिकी एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के नए दौर की तैयारी कर रहा था। हालांकि अभी तक किसी अंतिम फैसले की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि संभावित हमलों की खबर के बाद अमेरिकी सेना और इंटेलिजेंस समुदाय के कई अधिकारियों ने मेमोरियल डे वीकेंड से जुड़े अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।

