होम = Breaking = इटली की PM मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पोप पर की गई टिप्पणी को लेकर जताई नाराज़गी

इटली की PM मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पोप पर की गई टिप्पणी को लेकर जताई नाराज़गी

Meloni slams ‘unacceptable’ Trump comments on Pope: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोप लियो XIV पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के बयान को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोप को अपराध के मुद्दे पर ‘कमज़ोर’ और विदेश नीति में ‘खराब’ बताया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने कहा कि पोप का शांति की अपील करना और हर तरह के युद्ध की निंदा करना पूरी तरह सही और स्वाभाविक है।

मेलोनी ने आखिर क्यों की ट्रंप की आलोचना?

जॉर्जिया मेलोनी खुद कैथोलिक हैं और इटली की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करती हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का करीबी सहयोगी माना जाता है, और अब तक वह पोप लियो XIV पर ट्रंप की तीखी आलोचना पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बचती रही थीं। इसी वजह से इटली की विपक्षी पार्टियां लगातार इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठाती रही हैं और उनकी आलोचना करती आई हैं।

पोप ने कहा- वह शांति का समर्थन करते रहेंगे

इस बीच पोप लियो XIV ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे शांति के पक्ष में अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें ट्रंप प्रशासन का कोई डर नहीं है। पोप लियो लगातार ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध का विरोध करते रहे हैं और ट्रंप के ‘ईरानी सभ्यता खत्म’ वाले बयान की भी खुलकर आलोचना कर चुके हैं।