होम = Breaking = इजरायली डिफेंस फैसिलिटी में भीषण धमाका, आसमान में दिखा धुएं का विशाल गुबार

इजरायली डिफेंस फैसिलिटी में भीषण धमाका, आसमान में दिखा धुएं का विशाल गुबार

by | May 17, 2026 | Breaking, दुनिया

Mystery Blast In Israel: इजरायल के यरूशलम के पास स्थित बेट शेमेश शहर में शनिवार देर रात हुए भीषण विस्फोट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। धमाका इतना जोरदार था कि आसमान में कई मील दूर तक आग का विशाल गोला और मशरूम क्लाउड उठता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस घटना की भयावहता को और बढ़ा रहे हैं, जिसमें तेज रोशनी और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

धमाके के बाद आसमान में दिखा विशाल सा गोला

इजरायल के यरूशलम के पास स्थित बेट शेमेश शहर में शनिवार देर रात हुए भीषण विस्फोट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। धमाका इतना जोरदार था कि आसमान में कई मील दूर तक आग का विशाल गोला और मशरूम क्लाउड उठता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस घटना की भयावहता को और बढ़ा रहे हैं, जिसमें तेज रोशनी और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

‘एरो-3’ का बड़ा स्टॉक नष्ट होने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धमाके का असर पास के ‘सदोट मीचा’ (Sdot Micha) एयरबेस तक भी पहुंच सकता है, जिसे इजरायल का एक बेहद संवेदनशील मिसाइल ठिकाना माना जाता है। इसी बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस विस्फोट में इजरायल के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ‘एरो-3’ (Arrow-3) का एक बड़ा स्टॉक नष्ट हो गया है। यह सिस्टम अंतरिक्ष की सीमा पर ही दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में सक्षम माना जाता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।