होम = Breaking = इस राज्य की राजधानी बदली, भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

इस राज्य की राजधानी बदली, भारत सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

by | Apr 7, 2026 | Breaking, Cover Story Big

New Capital Amaravati News: अमरावती को अब आंध्र प्रदेश की आधिकारिक और स्थायी राजधानी का दर्जा मिल गया है। इस संबंध में भारत सरकार ने सोमवार (6 अप्रैल, 2026) को गजट नोटिफिकेशन जारी किया। द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अमरावती को यह दर्जा दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को अनुमोदित किया था, जिसे पिछले सप्ताह संसद से पारित किया गया था।

2 अप्रैल को संसद ने दी राजधानी की मंजूरी

कानून मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को 2 जून 2024 से लागू माना जाएगा। इस संशोधन से 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में बदलाव किया गया। अधिनियम के अनुसार, ‘अमरावती’ में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी अधिनियम, 2014 के तहत घोषित राजधानी क्षेत्र भी शामिल है। संसद ने 2 अप्रैल को अंतिम मंजूरी दी और अमरावती को आधिकारिक राजधानी घोषित किया। राजयसभा ने बिल को वॉइस वोट से पास किया, जबकि लोकसभा ने इसे एक दिन पहले मंजूरी दी।

TDP ने 2015 में अमरावती को राजधानी बनाने की नींव रखी थी

अमरावती को राजधानी बनाने की नींव साल 2015 में तेलुगु देशम पार्टी के शासनकाल में रखी गई थी। वर्ष 2019 में वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने के बाद अमरावती से जुड़े सभी प्रोजेक्ट्स को रोक दिया गया और तीन-राजधानी का विचार सामने आया। हालांकि, 2024 में तेलुगु देशम पार्टी-नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद अमरावती को एकमात्र राजधानी बनाने का फैसला किया गया।