होम = Breaking = हावड़ा में चुनाव बाद हिंसा भड़की, बमबाजी और पथराव में कई घायल

हावड़ा में चुनाव बाद हिंसा भड़की, बमबाजी और पथराव में कई घायल

by | May 7, 2026 | Breaking, Cover Story Top

Bombing & Stone Pelting in Howrah: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद अब हावड़ा से हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। हावड़ा के शिबपुर स्थित चारा बस्ती इलाके में जमकर बमबाजी और पथराव हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की, जबकि हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। आरोप है कि इस हिंसा में एक भाजपा नेता को निशाना बनाया गया। हालात बिगड़ने के बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और आरएएफ ने मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करेगी

यह बवाल ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या को लेकर पहले से तनाव बना हुआ है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी थी। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अगर चंद्रनाथ उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।

Tags : BJP howrah TMC