होम = Breaking = दिव्यांका-विवेक के घर आई डबल खुशी, जुड़वां बेटों को दिया जन्म

दिव्यांका-विवेक के घर आई डबल खुशी, जुड़वां बेटों को दिया जन्म

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के करीब 10 साल बाद कपल पैरेंट्स बन गया है। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर फैंस के साथ शेयर की। इस खबर के सामने आते ही फैंस और टीवी सितारे लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जुड़वां बेटों के माता-पिता बने दिव्यांका-विवेक

दिव्यांका और विवेक ने 26 मई की सुबह सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोस्ट में दोनों ने अपने जुड़वां बेटों की तस्वीर साझा की, जिसमें बच्चों का चेहरा नजर नहीं आ रहा। पोस्ट पर लिखा था कि भगवान ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है और उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ है।

कपल ने कैप्शन में लिखा कि लंबे इंतजार के बाद उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हुई है। उन्होंने अपने बच्चों को प्यार से “करण-अर्जुन” बताया और फैंस से आशीर्वाद देने की अपील की।

फैंस और सितारों ने दी बधाई

दिव्यांका और विवेक की इस खुशखबरी पर टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाई दी। अभिनेत्री मोनालिसा ने कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान दोनों बच्चों पर अपनी कृपा बनाए रखें। वहीं, अभिनेत्री पंखुरी अवस्थी ने कपल को ट्विन क्लब में स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार हार्ट और बधाई संदेश भेज रहे हैं।

लंबे समय से चर्चा में थीं दिव्यांका

बीते कुछ समय से दिव्यांका त्रिपाठी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। कई मौकों पर उन्हें बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया था। दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी और अब शादी के एक दशक बाद दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं।

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सुपरहिट शो “ये है मोहब्बतें” से मिली। इसके अलावा वह “बनूं मैं तेरी दुल्हन”, “कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला” और “मैजिक ऑफ श्री” जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने CBSE रिजल्ट पर बीजेपी को लिया आड़े हाथ, कहा- ‘यही Gen-Z तोड़ेगा PM Modi का अहंकार’