होम = Breaking = छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 मजदूर झुलसे

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 मजदूर झुलसे

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेगांका पावर प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जब प्लांट का बॉयलर अचानक फट गया। इस दर्दनाक घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के Jindal Fortis Hospital में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

धमाके से कई मजदूरों की मौके पर हुई थी मौत

डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में स्थित वेदांता संयंत्र में रोज की तरह कामकाज चल रहा थी। तभी अचानक दोपहर 2 बजे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पता चला कि बॉयलर फटने से धमाका हुआ था। घटना के समय संयंत्र के अंदर 50 से अधिक कर्मचारी और मजदूर मौजूद थे। कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल अवस्था में इधर-उधर पड़े मिले। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।