होम = Breaking = NEET अभ्यर्थियों के लिए बिहार CM का बड़ा तोहफा, परीक्षा के दिन बसों में मुफ्त सफर; पानी-सत्तू का भी इंतजाम

NEET अभ्यर्थियों के लिए बिहार CM का बड़ा तोहफा, परीक्षा के दिन बसों में मुफ्त सफर; पानी-सत्तू का भी इंतजाम

NEET Exam Bihar: नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा के दिन सभी NEET अभ्यर्थी बिहार की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी, सत्तू और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने की अपील भी की है, ताकि भीषण गर्मी के बीच छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

CM ने नीट अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए सुविधा व्यवस्था की अपील की

सीएम सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।” उन्होंने जिला प्रशासन, मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से भी अपील की कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम के फैसले से नीट अभ्यर्थियों को राहत मिली

बिहार सरकार के इस फैसले को NEET अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। ऐसे में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी और परीक्षा के दिन सफर से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों को सम्राट चौधरी के इस फैसले का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।