होम = Breaking = रामलला दर्शन में बड़ा बदलाव, पोर्टल से हटी विशिष्ट बुकिंग सुविधा; जानें नए नियम

रामलला दर्शन में बड़ा बदलाव, पोर्टल से हटी विशिष्ट बुकिंग सुविधा; जानें नए नियम

Ram Mandir Darshan New Rule: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। नई प्रणाली लागू होने के बाद अब भक्तों को दर्शन के लिए अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust ने ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में संशोधन करते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ की सुविधा समाप्त कर दी है।

ऑनलाइन बुकिंग में बदलाव

नई व्यवस्था के तहत अब वेबसाइट पर दर्शन के लिए केवल दो विकल्प ‘सुगम दर्शन’ और ‘सामान्य दर्शन’ उपलब्ध होंगे। श्रद्धालु इन दोनों श्रेणियों में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ट्रस्ट का कहना है कि इस बदलाव से सभी भक्तों को लगभग समान अवसर मिलेगा और वीआईपी संस्कृति पर भी अंकुश लगेगा।

किस पास से कहां होंगे दर्शन?

‘सुगम दर्शन’ पास के जरिए श्रद्धालु रामलला और राम परिवार के दर्शन कर सकेंगे। वहीं ‘सामान्य दर्शन’ पास में मंदिर परिसर के अन्य प्रमुख स्थलों जैसे सप्तमंडपम और कुबेर टीला के दर्शन भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 30 अप्रैल तक के सभी स्लॉट पहले ही बुक हो चुके हैं।

पास पर श्रद्धालुओं की संख्या सीमित

भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ट्रस्ट ने प्रति पास श्रद्धालुओं की संख्या भी घटा दी है। पहले जहां एक सुगम पास पर 8 लोग दर्शन कर सकते थे, अब इसे घटाकर 5 कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधाएं

मंदिर परिसर के आसपास सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर दो नए एसी वेटिंग रूम तैयार किए गए हैं, जहां करीब 3000 श्रद्धालु एक साथ बैठ सकेंगे। इन वेटिंग एरिया में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिनके जरिए रामलला के लाइव दर्शन और भजन प्रसारण की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: यूपी को 29 अप्रैल को मिलेगा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, PM मोदी करेंगे उद्घाटन