होम = Breaking = ऐक्ट्रेस मंजरी का स्ट्रीट डॉग की मौत पर छलका दर्द, शेयर कर वीडियो में स्ट्रील एनिमल्स की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

ऐक्ट्रेस मंजरी का स्ट्रीट डॉग की मौत पर छलका दर्द, शेयर कर वीडियो में स्ट्रील एनिमल्स की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

by | Jun 10, 2026 | Breaking, News Latest

Manjari Fadnis News: ऐक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने मुंबई में अपनी सोसायटी में रहने वाले एक स्ट्रीट डॉग की संदिग्ध हालत में मृत मिलने पर दुख और नाराजगी जताई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंजरी ने बताया कि माइकी नाम का यह कुत्ता पिछले कई वर्षों से उनकी सोसायटी में रह रहा था और यहां के लोग उसकी देखभाल किया करते थे। उन्होने बताया कि बीते कुछ दिनों से माइकी के लापता होने पर उसकी तलाशी शुरू की थी जिसके बाद सोसायटी की बेसमेंट में उसे मृत पाया। उन्होंने दावा किया कि माइकी पर रॉड से हमला किया गया था। मंजरी ने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए न्याय की मांग की है।

‘परिवार के सदस्य जैसा था माइकी’

मंजरी फडनिस ने अपने वीडियो में भावुक होते हुए कहा कि माइकी केवल एक स्ट्रीट डॉग नहीं था, बल्कि सोसायटी के लोगों के परिवार जैसा बन गया था। उन्होंने स्ट्रीट एनिमल्स की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए इस घटना में न्याय की मांग की। मंजरी के मुताबिक, माइकी बहुत शांत और मिलनसार स्वभाव का था। सोसायटी के लोग उसे नियमित रूप से घर ले जाकर नहलाते, उसकी ग्रूमिंग करते और उसके लंबे बालों की देखभाल करते थे। उन्होंने कहा कि ऐसे जानवरों के साथ होने वाली हिंसा बेहद दर्दनाक और अस्वीकार्य है।

‘ग्रैंड मस्ती’ समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं मंजरी

मंजरी फडनिस लंबे समय से पशु प्रेमी के रूप में जानी जाती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के संरक्षण और उनकी देखभाल से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से खास पहचान मिली थी। इसके बाद वह ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘वार्निंग’, ‘किस किसको प्यार करूं’ और ‘होटल मिलन’ जैसी फिल्मों के अलावा हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।