होम = Breaking = नोएडा में फिर मचा बवाल, सेक्टर 64, 80, 121 में श्रमिकों की भीड़ ने पत्थरबाजी कर तोड़ी गाड़ियां

नोएडा में फिर मचा बवाल, सेक्टर 64, 80, 121 में श्रमिकों की भीड़ ने पत्थरबाजी कर तोड़ी गाड़ियां

Noida Protest Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों का आक्रोश भड़का हुआ है। श्रमिकों के आंदोलन का असर मंगलवार को भी दिख रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम चौकस है। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से मामले की जांच के लिए हाई पावर कमिटी गठित की गई। कमिटी की सिफारिश पर न्यूतम मजदूरी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। वहीं, मंगलवार को नोएडा में कंपनियों को बंद किया गया है। कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ विवाद शहर के अन्य फैक्ट्री और कंपनियों तक पहुंचता दिखा। इसके बाद सरकार और प्रशासन एक्टिव मोड में है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की

​नोएडा के सेक्टर 70 में श्रमिकों का फिर से पथराव किए जाने की बात सामने आई है। अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारी इलाके में पहुंच गए। वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

और भी गिरफ्तारियां होगीं

नोएडा में हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी की गई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को उकसाने वालों को चिह्नित किया गया है। 300 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अभी और गिरफ्तारियां होंगी।

Tags : noida protest