Assam Election News: असम के बारपेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण सोच अपना रही है, जबकि बीजेपी दीर्घकालिक विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भारतीय सेना से विश्वासघात करने का आरोप लगाया और कहा कि उस दौरान कांग्रेस ने वही गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा था।
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। लेकिन कांग्रेस पड़ोसी देश के ‘सुर में सुर’ मिलाती रहती है। विकास के मोर्चे पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा इस मामले में संकीर्ण सोच अपनाई है। जबकि BJP देश का दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करने के लिए काम करती है।
‘असम में 10 साल पूरी मेहनत से काम किया’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस वो पार्टी है जो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती है। कांग्रेस लघु अवधि में काम करती है ताकि उसमें भ्रष्टाचार कर सके वही BJP एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है। हम विकसित असम से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं और इसलिए हमने बीते 10 साल में पूरी मेहनत से काम किया।”

