होम = दुनिया = मेयर चुनाव में उम्मीदवार रहीं लैला ने बुर्के पर दिया बड़ा बयान, कहा- मुस्लिम शहर जैसे लगते हैं लंदन के कुछ हिस्से

मेयर चुनाव में उम्मीदवार रहीं लैला ने बुर्के पर दिया बड़ा बयान, कहा- मुस्लिम शहर जैसे लगते हैं लंदन के कुछ हिस्से

by | Jan 17, 2026 | दुनिया

Burqa statement: वर्ष 2018 में मेयर चुनाव की उम्मीदवार रहीं लैला कनिंघम ने बुर्के को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा है कि मुझे नहीं लगता कि एक खुले समाज में आपको अपना चेहरा ढकने की जरूरत है। अगर कोई अपना चेहरा छिपा रहा है तो यह मान लेना चाहिए कि वह ऐसा किसी आपराधिक कारण से कर रहा है। उन्होंने कहा पुलिस को बुर्का पहनने वाली हर महिला की तलाशी करनी चाहिए।

कौन हैं लैला कनिंघम

लैला कनिंघम को रिफॉर्म यूके ने वर्ष 2018 में मेयर पद का अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2025 में लैला ने सीपीएस प्रॉसीक्यूटर के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले वह टोरिज पार्टी में थी उसके बाद वह रिफॉर्म यूके में शामिल हुईं थी। इसके बाद से उन्होंने और भी भड़काऊ बयान दिए थे। हाल ही में पार्टी ने उन्हें वर्ष 2028 के चुनावों के लिए लंदन मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है।

पॉडकास्ट में क्या कहा है लैला

लैला ने कहा कि लंदन शहर के कुछ हिस्से मुस्लिम शहर जैसे लगते हैं। मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वह कर पाती तो जरूर शहर में मुंह को ढकने पर रोक लगाती। साथ ही कहा कि लंदन को ब्रिटिश ही रहना चाहिए ना कि मुस्लिम शहर।

वर्तमान में कौन है लंदन का मेयर

वर्तमान में लंदन के मेयर सादिक खान है। वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर की लेबर पार्टी के नेता हैं और पिछले नौ साल से लंदन के मेयर हैं। यहां तक कि सादिक खान पर लंदन में मुस्लिम इमीग्रेंट्स बढ़ाने के भी आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सांसदों की ट्रंप से खास अपील, भारत से ट्रेड डील में दालें बन सकती हैं गेमचेंजर?

बंगाल