होम = दुनिया = Israeli hostage release : गाजा में रिहाई शुरू, इजरायली सेना को सौंपे गए 7 बंधक, लोगों में खुशी की लहर

Israeli hostage release : गाजा में रिहाई शुरू, इजरायली सेना को सौंपे गए 7 बंधक, लोगों में खुशी की लहर

by | Oct 13, 2025 | दुनिया

Israeli hostage release : दो साल से चल रहा युद्ध के बाद इज़राइल और हमास शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं। समझौते के तहत आज सोमवार से हमास ने इज़रायली बंधकों की रिहाई शुरू कर दी है। शुरुआत में सात इज़रायली सैनिकों को रिहा किया गया है।

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ट्रम्प के युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत रिहा किए गए पहले सात बंधकों को प्राप्त करने की पुष्टि की है।

पहले चरण में 20 इज़रायली बंदियों की रिहाई आज

हमास ने इस बात की घोषणा की है कि वह पहले चरण में इज़रायल के 20 बंदियों को रिहा करेगा। संगठन का दावा है कि ये सभी बंदी जीवित हैं और इन्हें आज ही रिहा किया जाएगा। हमास ने रिहा किए जाने वाले बंदियों की सूची भी जारी कर दी है। हालांकि, इस सूची में नेपाल के नागरिक बिपिन जोशी और इज़रायली सैनिक तामिर का नाम शामिल नहीं है।

इज़राइल ने 1,900 फलस्तीनी कैदियों की सूची जारी की

इज़रायली सेना ने जानकारी दी है कि रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की टीम सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के कब्जे से बंधकों को वापस लाने के लिए एक निर्धारित स्थान की ओर बढ़ रही है। वहीं, इज़राइल ने रिहा किए जाने वाले 1,900 से अधिक फलस्तीनी कैदियों की सूची भी सार्वजनिक कर दी है।

हमास ने सात बंधकों को किया रिहा, रेड क्रॉस ने इज़रायली सेना को सौंपा

इज़रायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड क्रॉस ने 20 जीवित बंधकों में से पहले 7 बंधकों को उत्तरी गाजा में इज़रायली सेना को सौंप दिया है। जैसे ही यह खबर बंधक चौक पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार शोर कर खुशी जताई।

रिहा किए गए बंधकों में गली और ज़िव बर्मन, मतन अंगरेस्ट, एलन ओहेल, ओमरी मीरान, एतान मोर और गाय गिल्बोआ-दलाल शामिल हैं।

नोवा बंधकों से जुड़ी जानकारी

हमास जिन इज़रायली बंधकों को आज रिहा करने जा रहा है, उनमें से अधिकांश को दक्षिणी इज़रायल के किबुत्ज रीम के पास स्थित नोवा संगीत समारोह स्थल से अगवा किया गया था।

इन बंधकों में 24 वर्षीय एव्यातार डेविड, 24 वर्षीय पियानोवादक अलोन ओहेल, और 32 वर्षीय अविनातन ओर शामिल हैं। विशेष रूप से, अविनातन ओर के अपहरण का वीडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुआ था और दुनियाभर में उसकी चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : कुम्हरार से BJP विधायक अरुणकुमार सिन्हा ने किया ऐलान, बोले- “इस बार चुनाव नहीं….”