India-Bangladesh relations : दोनों देश के तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत ने बांग्लादेश (Bangladesh) से ज़मीनी रास्ते जूट उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध (Ban) बढ़ा दिया है। जिसमें अब बुने हुए कपड़े, सुतली और बोरियाँ भी शामिल हैं। जून में पहले लगाए गए प्रतिबंधों के बाद, यह प्रतिबंध केवल न्हावा शेवा बंदरगाह के ज़रिए आयात की अनुमति देता है। ये उपाय, कपड़ों और ट्रांसशिपमेंट (Trans-shipment) पर पहले लगाए गए प्रतिबंधों के साथ, व्यापार असंतुलन और राजनीतिक मुद्दों पर बढ़ते तनाव और चिंताओं को दर्शाते हैं।
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने दी जानकारी
हालाँकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार , इन आयातों को न्हावा शेवा बंदरगाह के माध्यम से अनुमति दी गई है। इसमें कहा गया है, “India-Bangladesh सीमा पर स्थित किसी भी स्थलीय बंदरगाह से बांग्लादेश से आयात की अनुमति नहीं होगी।” साथ ही, “बांग्लादेश से भारत में कुछ वस्तुओं के आयात को तत्काल प्रभाव से विनियमित किया जाता है।”
इससे पहले भी कई जूट उत्पाद ban
इससे पहले 27 जून को, भारत ने बांग्लादेश से सभी स्थलीय मार्गों से कई जूट उत्पादों (jute products) और बुने हुए कपड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालाँकि, इन आयातों की अनुमति केवल महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के माध्यम से ही है।
अप्रैल और मई में भी भारत ने बांग्लादेश से आयात पर इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की थी। 17 मई को भारत ने पड़ोसी देश से रेडीमेड कपड़ों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसी कुछ वस्तुओं के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिया।
ये भी पढ़े : Jammu&Kashmir : 8 जगहों पर SID की छापेमारी, कश्मीरी पंडित नर्स हत्याकांड का मामला
लोगों में नाराजगी
नई दिल्ली में इस टिप्पणी को लेकर लोगों में नाराजगी है। इस पर भारत के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएँ भी आई हैं। Yunus द्वारा अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हमलों को रोकने में विफल रहने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में नाटकीय गिरावट आई है।
बांग्लादेश भारत का एक बड़ा प्रतिस्पर्धी
कपड़ा क्षेत्र में बांग्लादेश भारत का एक बड़ा प्रतिस्पर्धी है। 2023-24 में भारत-बांग्लादेश व्यापार 12.9 billion अमेरिकी dollar का था। 2024-25 में भारत का निर्यात 11.46 billion अमरीकी डॉलर होगा, जबकि आयात 2 बिलियन अमरीकी डॉलर होगा।
यहां भी दे ध्यान : फतेहपुर मकबरा विवाद: बवाल के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, BJP-सपा व हिंदू संगठनों के 160 लोगों पर केस

