होम = दुनिया = डेडलाइन खत्म होने से पहले अमेरिका ने 100 देशों को भेजा बड़ा मैसेज, 1 अगस्त से लगाएगा Trump Tariff

डेडलाइन खत्म होने से पहले अमेरिका ने 100 देशों को भेजा बड़ा मैसेज, 1 अगस्त से लगाएगा Trump Tariff

by | Jul 6, 2025 | दुनिया

Donald Trump Reciprocal Tariff: अमेरिका द्वारा तमाम देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की दी गई छूट 9 जुलाई को खत्म होने जा रही है। डेडलाइन खत्म होने से पहले ही अमेरिका से बड़ा अपडेट सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप 1 अगस्त से 100 देशों पर नया टैरिफ लगाएंगे। यह टैरिफ 10 प्रतिशत का होगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिका नया टैरिफ लगाने जा रहा है।

बातचीत कर रहे ट्रंप

स्कॉट बेसेंट का कहना है कि बेसलाइन टैरिफ व्यापक रूप से लागू किया जायेगा। यह उन देशों पर भी लागू होगा, जो अभी वाशिंगटन के साथ बातचीत कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि प्रेसिडेंट ट्रंप बातचीत कर रहे देशों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। हम लगभग 100 देशों को देखेंगे, इनपर 10 फीसदी न्यूनतम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे।

12 देशों पर फूटेंगे टैरिफ बम

बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप 12 देशों पर टैरिफ बम फोड़ने वाले हैं। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने 12 देशों के लिए ट्रेड लेटर पर हस्ताक्षर किया है। लिस्ट में शामिल देशों को अल्टीमेटम के साथ यह भेजा जायेगा। या तो वो इसपर साइन कर दें या छोड़ दें। इस लिस्ट में शामिल देशों के नाम अभी सामने नहीं आये हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में पेंच?

रॉयटर्स के अनुसार इन 12 देशों में कथित तौर पर भारत, जापान और यूरोपीय यूनियन के देश हो सकते हैं। भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड डील अटकी पड़ी है। लंबी चर्चा के बाद भी सहमति नहीं बनने के कारण भारतीय वार्ताकार वाशिंगटन से दिल्ली लौट आये हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका भारत पर कृषि और डेयरी क्षेत्रों को अपने लिए खोलने का दबाव बना रहा है।

 

आज की बड़ी ख़बरें: ब्रिक्स में भाग लेने ब्राजील पहुंचे मोदी, मस्क की नई पार्टी का ऐलान, अमेरिका में बाढ़ से 49 की मौत

आखिर दलाई लामा को तिब्बत छोड़कर क्यों आना पड़ा था भारत?

बंगाल