होम = State = पश्चिम बंगाल = ‘मैं बंगाल का ओवैसी, चुनाव में…’ जानें ममता बनर्जी को टारगेट करते हुए क्या बोले हुमायूं कबीर

‘मैं बंगाल का ओवैसी, चुनाव में…’ जानें ममता बनर्जी को टारगेट करते हुए क्या बोले हुमायूं कबीर

West Bengal News : राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण की आधारशिला रखी है। इस महीने के अंत में वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की भी घोषणा करेंगे। कबीर ने कहा कि उनके संभावित सहयोगी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बंगाल चुनाव में ओवैसी की तरह काम करेंगे, जिससे सीएम ममता बनर्जी की चिंता बढ़ सकती है।

कबीर ने साफ कहा है कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से बात हो चुकी है और ओवैसी ने उन्हें ‘तुम बंगाल के ओवैसी हो’ तक कह दिया है। कबीर 10 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और अपनी पार्टी की कमेटी का गठन करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी से बात की है। ओवैसी ने उन्हें वचन दिया कि वह हैदराबाद में ओवैसी हैं और मैं बंगाल का ओवैसी हूं। कबीर ने बताया कि वह 10 दिसंबर को कोलकाता जाएंगे, अपनी पार्टी की समिति बनाएंगे और 12 दिसंबर को लाखों समर्थकों के साथ अपनी नई पार्टी का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी योजना तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम समर्थन को पूरी तरह खत्म करने की नहीं है।