Mukhtar Ansari flats booking starts : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पॉश कॉलोनी डालीबाग में 72 फ्लैटों की योजना इसी महीने खुलने जा रही है। दरअसल, ये जमीन पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराकर प्राइम लोकेशन का हाउसिंग प्रोजेक्ट खड़ा किया है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने डालीबाग में मुख्तार अंसारी की पूर्व कब्ज़े वाली ज़मीन पर 72 EWS फ्लैटों का निर्माण पूरा किया है। पंजीकरण प्रक्रिया अगस्त 2025 से शुरू होगी। ये फ्लैट G+3 कैटेगरी के हैं और प्रत्येक का क्षेत्रफल 360 वर्ग फीट है।
माफिया मुख्तार अंसारी के डालीबाग बंगले को ध्वस्त करने के बाद उस पर मकानों को बनाया गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया है। एलडीए के अपार्टमेंट्स के बकायेदार आवंटियों की सूची तैयार कराई गई है, जिसमें डिफाल्टर पाये गये 338 आवंटियों का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि हजरतगंज के डालीबाग मोहल्ले में 5.50 करोड़ की लागत से 2,314 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 72 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जा रहे हैं। हर फ्लैट का आकार लगभग 24.72 वर्गमीटर होगा। इन फ्लैटों का पंजीकरण इसी महीने खोलने का लक्ष्य है। साथ ही फ्लैटों के बकायेदारों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
कितनी इनकम वाले कर सकते हैं अप्लाई?
योजना EWS श्रेणी के लिए होगी। केवल वही लोग आवेदन कर पाएंगे, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होगी।
शहर में पहले से कोई मकान भी न हो
जिनके इस शहर में घर हैं वो यहां पर अप्लाई नहीं कर सकेंगे। यहां पर जिसके पहले से खुद के घर हैं वो इस स्कीम के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे। साथ ही जो भी इसके लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें घर न होने का शपथ पत्र भी देना पड़ेगा।
फ्लैटों की खासियत
कीमत : 9 से 9.50 लाख रुपये
एरिया : 35 वर्ग मीटर
मंजिल : जी प्लस थ्री (चार मंजिला इमारत)
कमरे : दो कमरे बालकनी सहित, अलग लैट्रीन-बाथरूम
कुल संख्या : 72 फ्लैट (दो ब्लॉक)
ये भी पढ़े :नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत : बिना हेलमेट अब पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

