होम = State = उत्तर प्रदेश = UP Weather : UP में लौटा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather : UP में लौटा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरे जोर-शोर से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार, 17 सितंबर को प्रदेश के छह जिलों बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में बहुत भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, श्रावस्ती, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आज़मगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और बलरामपुर सहित 26 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ जिलों में हल्की बारिश

वहीं, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, सँभल, नोएडा और बुलंदशहर में आज एक-दो स्थानों पर बौछारें गिरने का अनुमान है।

ये भी पढ़े

कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर तक प्रदेश (UP Weather) में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और धूप-छांव का दौर रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कई जिलों में लगातार भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और अधिकतम पारा सामान्य स्तर पर ही रहेगा।

Tags :