होम = State = उत्तर प्रदेश = UP Accident : अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

UP Accident : अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

UP Accident : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पानीपत-खटीमा हाईवे पर ढाबे के सामने खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी थी। इस दर्दनाक टक्कर में हरियाणा के करनाल जिले से आए एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, करनाल के फरीदपुर गांव के रहने वाले महेंद्र का हाल ही में निधन हो गया था। उनके बेटे पीयूष समेत परिवार के अन्य सदस्य अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र के बघरा बाईपास के पास कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और खड़े ट्रक में जा टकराई।

चीख-पुकार मच गई, मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हार्दिक नामक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेMaha Navami 2025 : महानवमी पर सीएम योगी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले…

मृतकों की पहचान पीयूष, मोहिनी, अंजू, विक्की राजेंद्र और शिवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सभी लोग एक ही कार से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे।

शोक में डूबा गांव

इस हृदयविदारक हादसे (UP Accident) की खबर मिलते ही करनाल के फरीदपुर गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले परिवार ने अपनों को खोया था और अब सड़क दुर्घटना ने पूरे घर को उजाड़ दिया।