होम = State = उत्तर प्रदेश = यूपी के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

यूपी के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Yogi adityanath News: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को बड़ा तोहफा दिया है. राजधानी लखनऊ में आयोजित शिक्षक सम्मान, टैबलेट वितरण एवं स्मार्ट क्लास लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम योगी ने घोषणा की कि प्रदेश के लाखों शिक्षकों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

किन शिक्षकों को मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुविधा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और वित्त पोषित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को दी जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा मित्र, अनुदेशक और रसोइयों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा. योगी ने बताया कि इस पहल से लगभग 9 लाख शिक्षक और उनके परिवार लाभान्वित होंगे.

लाभार्थियों को कैशलेस इलाज का फायदा

सीएम योगी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि सभी लाभार्थी कैशलेस इलाज का फायदा उठा सकें. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर यह सुविधा हर शिक्षक और शिक्षा मित्र तक पहुंच जाए.

ये भी पढ़ें : भारत ने ट्रंप के बयान पर टिप्पणी से किया इनकार, नवारो के आरोपों को किया खारिज

शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भी होगा वृद्धि

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि पर कार्य कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी. सीएम ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का योगदान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है और सरकार उनके हित में निरंतर कार्य करती रहेगी.