होम = State = उत्तर प्रदेश = रक्षाबंधन Special : CM योगी की तरफ से तोहफा, आज से 3 दिन तक मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन Special : CM योगी की तरफ से तोहफा, आज से 3 दिन तक मुफ्त यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus Service : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाइयों के घर जाने वाली बहनों के लिए विशेष सुविधा दी है। आठ अगस्त की मध्य रात्रि से लेकर 10 अगस्त की मध्य रात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

सहयात्री के लिए भी राहत

बता दें कि इस बार महिला यात्री के साथ एक सहवर्ती सदस्य भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। सहवर्ती में महिला यात्री के पति, बेटा, पिता या भाई शामिल हो सकते हैं। इस बार की घोषणा में महिलाओं के साथ एक सहयात्री के टिकट माफ करने का प्रावधान भी चर्चा में है।  कई मामलों में महिलाएं छोटे बच्चों या वृद्ध परिजनों के साथ यात्रा करती हैं, जिनका किराया पहले अलग से देना पड़ता था।

2017 में शुरू हुई यह पहल

दरअसल, यह पहल 2017 में शुरू हुई थी, जब रक्षाबंधन पर बहनों को आर्थिक बोझ से मुक्त रखते हुए अपने घर या भाइयों के पास पहुंचने का अवसर देने के लिए सरकार ने रोडवे में मुफ्त सफर का ऐलान किया था।

सरकार की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक आठ साल में इस योजना के तहत 1.23 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभ ले चुकी हैं। इस दौरान परिवहन निगम ने टिकटों के रूप में 101 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च खुद वहन ने किया।

ग्रामीण और दूरदराज की महिलाओं को सबसे अधिक लाभ

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में रहने वाली महिलाओं को मिलता है, जहां से बड़े शहरों तक की यात्रा का किराया कई बार उनकी सामर्थ्य से अधिक होता है। मुफ्त बस सेवा के कारण वे न सिर्फ भाइयों के पास राखी बांधने जा सकती हैंबल्कि त्योहार के दिन बिना आर्थिक चिंता के वापसी भी कर पाती हैं।

समय सीमा

  • यह सुविधा 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी।
  • बसों के प्रकार: ये सुविधा एसी (AC) और नॉन-एसी (Non-AC) दोनों तरह की बसों में मिलेगी।

ये भी पढ़े : रक्षाबंधन 2025 : शुभ मुहुर्त पर बांधे राखी, इस मंत्र के साथ भाई की लंबी उम्र की करें कामना