होम = State = उत्तर प्रदेश = योगी के मंत्री को जान का खतरा : ओपी राजभर को दी गई धमकी, गृह मंत्री से की सुरक्षा की मांग

योगी के मंत्री को जान का खतरा : ओपी राजभर को दी गई धमकी, गृह मंत्री से की सुरक्षा की मांग

OP Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि ओपी राजभर को गोली मार दूंगा। प्रदेश में जैसे ही योगी के मंत्री को जान से मारने की धमकी की खबर फैली तो हड़कंप मच गया।

सोशल मीडिया पर दी गई धमकी

करणी सेना बलिया नाम के फेसबुक पेज पर खुलेआम धमकी दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने धमकी को गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर गरीबों,वंचितों और पिछड़ों की आवाज़ को उठाते हैं और उनकी यही लोकप्रियता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही,इसी वजह से धमकियां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: कभी किसी को शूद्र मत कहना, अखिलेश ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को दी सलाह, अब वायरल हो रहा वीडियो

अरुण राजभर के मुताबिक, कमलेश सिंह नाम का व्यक्ति करणी सेना बलिया नाम के फेसबुक पेज का संचालन कर रहा है। इसी पेज से ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) को गोली मारने की धमकी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी,प्रमुख सचिव गृह, मुख्य सचिव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले को अगर तुरंत संज्ञान में नहीं लिया गया तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।

यह भी देखें: Religious Conversion Scam: इंदौर की सड़कों पर जिहादी नेटवर्क, नाम बदलकर चल रहा था खेल | Top News