CM Yogi Adityanath : बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को नगर थाना क्षेत्र के बसहवा गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग में नए शैक्षणिक प्रकल्प का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक ने सोमवार को बसहवा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर, मुख्य द्वार और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच और आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की।

अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पानी-बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़े – Weather Update : कमज़ोर पड़ा मॉनसून! भारी बारिश से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उनका कहना है कि नए शैक्षणिक प्रकल्प से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर मिलेंगे।

