Uttar Pradesh Politics : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के चौथे और अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया। यूपी विधानसभा में शायराना अंदाज में सीएम योगी विपक्ष पर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, आग लगाकर आज बहारों की बात करते हैं।, जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीबों के मारो की बात करते हैं।
विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’
विधान सभा में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन डाक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास का खाका पेश करने के साथ विपक्ष पर प्रहार भी किया।
सबका साथ सबका विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास को ध्येय में रखकर हमारी सरकार ने वर्ष 2047 तक उप्र को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया। उनके विजन पर हमने प्रदेश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास का खाका खींचा है।
2017 तक अपराधों का था बोल-बाला
विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 तक अपराध का बोल-बाला था। योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था। किसानों को राहत नहीं और निवेशकों को भरोसा नहीं। पलायन की पीड़ा, गरीबी और इलाज के आभाव में दम तोड़ते बच्चे, सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद कल्चर यूपी में हावी था। सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने कानून का राज स्थापित किया।
जल-थल-नभ की बेहतरीन कनेक्टिविट
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। सीएम ने कहा कि अपराध और अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस, उद्योगों के लिए सुरक्षित वातावरण और निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाया। जल-थल-नभ की बेहतरीन कनेक्टिविट दी। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो से कनेक्टिविटी दी। किसानों के खातों में सीधे सहायता जाना, युवाओं के हाथों में कौशल और रोजगार, सरकारी नौकरी हो या लाभार्थीपरक योजनाओं का क्रियान्वयन ने प्रदेश की दशा और दिशा दोनों को बदलने में एक निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया है।
ये भी पढ़े : आज रात से दिल्ली-NCR में बदलेंगे रास्ते : नोएडा की ये सड़कें रहेंगी बंद, यहां मिलेगा डायवर्जन – पूरी लिस्ट देखें

