होम = State = उत्तर प्रदेश = प्रयागराज में भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या का खुलासा: दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बने कारण

प्रयागराज में भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या का खुलासा: दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बने कारण

BJP leader Randhir Yadav : मृतक रणधीर यादव (BJP leader Randhir Yadav) के दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसी खुन्नस में दोस्त ने अन्य साथियों के साथ मिलकर रणधीर की हत्या की साजिश रची। शराब पीने और खाना खाने के बाद रणधीर का कत्ल किया गया, फिर उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. रणधीर की लाश क्षत-विक्षत हालत में मिलती थी. उसकी पहचान भी मुश्किल थी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या के मुख्य आरोपी उनके करीबी दोस्त राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हत्या की वजह, अवैध संबंधों का बदला

पुलिस जांच में यह सामने आया कि रणधीर यादव के मुख्य आरोपी डॉ. उदय की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसका बदला लेने के लिए डॉ. उदय और उसके साथियों ने मिलकर रणधीर की हत्या की साजिश रची।

हत्या की साजिश और वारदात का तरीका

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को राम सिंह और लीला यादव ने रणधीर यादव को शराब पिलाई और ढाबे पर खाना खिलाया। इसके बाद, उन्होंने मिलकर रणधीर की हत्या की और शव को प्रयागराज के पूरामुफ्ती इलाके में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके। 24 अगस्त को रणधीर यादव की स्कॉर्पियो चित्रकूट के जंगलों में बरामद हुई थी ।

ये भी पढ़े : Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूट और चोरी का खुलासा

पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्र में सनसनी

डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुणावत के अनुसार, यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई। पुलिस ने राम सिंह यादव और लीला यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डॉ. उदय और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। इस घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।