होम = State = उत्तर प्रदेश = Bijnor News : विधवा महिला के साथ जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Bijnor News : विधवा महिला के साथ जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Bijnor News : जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन, धोखाधड़ी और नजरबंदी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता राधा नामक महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने पहचान छिपाकर उसे झांसे में लेकर उसके साथ मानसिक व आर्थिक शोषण किया।

8 लाख की धोखाधड़ी

महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद का नाम रवि बताया लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम नसीमुद्दीन है। पहचान छिपाकर उसने महिला का विश्वास जीता और फिर उससे करीब 8 लाख रुपये मूल्य के गहने और नगदी ठग लिए।

जबरन धर्म परिवर्तन और फर्जी दस्तावेज

महिला ने आरोप लगाया कि नसीमुद्दीन ने न केवल उसका बल्कि उसके बच्चों का भी जबरन धर्म परिवर्तन कराया और आधार कार्ड में नाम बदलवाए। बच्चों के नाम बदलकर उन्हें मुस्लिम पहचान दी गई। आरोप है कि एक बेटे की जबरन शादी भी करवा दी गई, और दूसरे बच्चों की शादी भी मुस्लिम समाज में करवाने की योजना थी।

नजरबंदी और धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसे और उसके बच्चों को घर में कैद कर धमकाया गया। मकान बनवाने के नाम पर रकम भी हड़प ली गई, लेकिन घर नहीं दिया गया। इतना ही नहीं कोरे कागज़ों पर अंगूठा लगवाकर दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा भी किया गया। पीड़िता किसी तरह 17 जुलाई को आरोपी की चूक के चलते बच्चों के साथ भागने में सफल रही और सीधे कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

शिकायत पर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

महिला की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर उत्तर प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें :  125 यूनिट फ्री बिजली…पत्रकारों को पेंशन, चुनावी साल में CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा तोहफा

इस मामले में एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट: राजकुमार