Rajasthan News : राजस्थान के कोटा में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एनडीपीएस एक्ट में वांछित फरार आरोपी की धरपकड़ की गई। इस ऑपरेशन क्लीन स्वीप में राज्य की पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है। बता दें कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत देवली मांजी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्ष से फरार चल रहे एनडीपीएस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना सुकेत के प्रकरण संख्या 336/2023, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि इस सफल कार्रवाई में देवली मांजी थानाधिकारी सुरेश मीणा सहित थाना स्टाफ के सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही। सभी ने मिलके इस काम को पूरा किया। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सतर्कता और निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी ने दी जानकारी
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुनील के नाम के की गई है, बता दें कि आरोपी साल 2023 से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही था। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान है, जिसके तहत एनडीपीएस एक्ट, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
कार्यवाही का पूरा विवरण
कार्यवाही का पूरा विवरण बता दें कि 24 अक्टूबर को सुरेश मीणा उनि थानाअधिकारी देवली मांजी के नेतृत्त्व में गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान से प्रकरण में फरार आरोपी सुनील पुत्र धन्नाराम जाति बिश्नोई उम्र 35 साल निवासी 253 विष्णुपुरा बिरामी थाना डांगियावास जिला जोधपुर को डांगियावास, जोधपुर से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की, मुल्जिम से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सीताराम केसरी को याद करती कांग्रेस पार्टी , 25 साल बाद आई याद

